spot_img

Thane : खिड़की का ग्रिल तोड़कर लाखों की चोरी

ठाणे : ठाणे शहर के कापूरबावड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर लाखों की चोरी कर चोर फरार हो गए। यह व्यक्ति अपने घर में ताला लगा कर बाहर गया था, इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने घर की खिड़की का ग्रिल तोड़े और घर के अंदर प्रवेश कर लाखों की चोरी कर फरार हो गए। इस वारदात को लेकर कापूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
फरियादी आकाश पोमो जाधव (30) ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने उसकी खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर में रखे एक लाख 39 हजार मूल्य के गहने चुरा ले गए। इस मामले में जाधव ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। लेकिन पुलिस को अभी तक किसी भी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है।

Lucknow : योगी कैबिनेट में बनारस का बढ़ा दबदबा

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में हंसराज विश्वकर्मा (entry of Hansraj Vishwakarma into the cabinet of Uttar Pradesh's...

Explore our articles