spot_img
Home latest Thane : शहीद फायर ऑफिसर के परिवार के लिए उठे मदद के...

Thane : शहीद फायर ऑफिसर के परिवार के लिए उठे मदद के हाथ

0
7
Thane: Helping hands extended to the family of a martyred fire officer

ठाणे : (Thane) गावदेवी मंडई में हुए भीषण अग्निकांड में ड्यूटी निभाते हुए जान गंवाने वाले फायर विभाग के अधिकारी सागर शिंदे की (Fire Department officer Sagar Shinde) मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है। आग पर काबू पाने और बचाव कार्य के दौरान सागर शिंदे ने अपनी जान की परवाह नहीं की। उनके निधन से पत्नी, दो माह के बच्चे और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना के बाद शिवसेना के हाउस लीडर हनमंत जगदाले (shiv Sena House Leader Hanmant Jagdale) ने सागर शिंदे के परिवार की सहायता के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नगरसेवक के रूप में मिलने वाला उनका पूरा मानदेय अगले पांच वर्षों तक सागर शिंदे के परिवार को दिया जाएगा।

जगदाले ने बताई निर्णय की वजह
हनमंत जगदाले ने कहा कि वो कई वर्षों से झुग्गी-बस्ती क्षेत्रों के लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आम परिवारों के संघर्षों को करीब से देखा है। सागर शिंदे के परिवार पर जो दुख आया है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उनकी मदद से उनका दर्द कम नहीं होगा, लेकिन एक सामाजिक कार्यकर्ता और इंसान होने के नाते उन्हें जो उचित लगा, वही निर्णय लिया है।

नजीब मुल्ला ने भी की मदद की घोषणा
इसी बीच राकांपा (अजीत पवार गुट) के नेता नजीब मुल्ला (leader Najeeb Mulla) ने भी ठाणे मनपा के गार्ड कालू गाडेकर के परिवार की सहायता करने का निर्णय लिया है।