spot_img

Thane : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टार्गेट की रामायण पुस्तक श्रृंखला का किया अनावरण

ठाणे : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार शाम को ठाणे में आयोजित शिवसेना रथयात्रा और महाआरती के दौरान टार्गेट पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित रामायण पुस्तक श्रृंखला का अनावरण किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या में होने वाले श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक, पार्टी के कार्यकर्ता नरेश मस्खे, रवींद्र पाठक, निरंजन देवखरे, संजय वाघुले, मीनाक्षी शिंदे सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित टार्गेट पब्लिकेशंस के कार्यकारी संचालक अगस्ती अरुण लवंड ने रामायण पुस्तक श्रृंखला के अनावरण हेतु मुख्यमंत्री का सहृदय धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जी की जीवनगाथा सदैव से ही मानवजाति की प्रेरणा, श्रद्धा व भक्ति का स्रोत रही है। समय-समय पर ऋषि-मुनियों ने अपने-अपने तरीके से रामकथा का गुणगान कर मानवजाति को सही मार्ग दिखाया है। टार्गेट पब्लिकेशंस ने इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए भविष्य की युवा पीढ़ी को प्रभु श्री राम के आदर्श जीवनचरित्र से अवगत कराने हेतु एक विशेष और मनमोहक ढंग से रामायण पुस्तक श्रृंखला का निर्माण किया है। सात भागों में निर्मित इस पुस्तक श्रृंखला में प्रभु श्री राम जी का पूरा जीवनचरित्र सरल भाषा और आकर्षक चित्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक न केवल छोटे-छोटे बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करती है, बल्कि उन्हें श्रीराम के गुणों से अवगत कराते हुए उन्हीं के दिखाए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित भी करती है।
पिछले 17 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत टार्गेट पब्लिकेशंस ने अब तक लगभग 700 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन किया है। महाराष्ट्र के साथ ही देश के कोने-कोने से अनगिनत विद्यार्थी टार्गेट की पुस्तकों का अध्ययन कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना रहे हैं। टार्गेट राज्य में 6000 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध करा रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों को नई दिशा दिखाना ही टार्गेट का प्रमुख उद्देश्य है।

Balodabazar : जिले में संचालित पेट्रोल पंपों में 1504 किलो लीटर डीजल -पेट्रोल का स्टॉक उपलब्ध

बलौदाबाजार : (Balodabazar) कलेक्टर कुलदीप शर्मा (Collector Kuldeep Sharma) के निर्देश पर ऑयल कंपनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में पेट्रोल, डीजल...

Explore our articles