spot_img
HomelatestTHANE : दो साल के लंबे इंतजार के बादमैराथन से रूबरू होंगे...

THANE : दो साल के लंबे इंतजार के बाद
मैराथन से रूबरू होंगे ठाणेकर

ठाणे : स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के निमित्त ठाणे मनपा प्रशासन ने केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार मैराथन स्पर्धा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अन्य कई स्पर्धाओं का भी आयोजन होगा। जल्द ही स्पर्धाओं की तिथियां घोषित की जाने वाली है। विदित हो कि ठाणे शहर में हर साल महापौर वर्षा मैराथन का आयोजन होता रहा था। पर कोरोना संकट के कारण गत 2 सालों से ठाणे शहर में मैराथन स्पर्धा का आयोजन नहीं हो पाया था। आखिरकार ठाणे शहर में लंबे इंतजार के बाद मैराथन स्पर्धा का लुत्फ ठाणेकर लेने वाले हैं।
वैसे तो इस समय ठाणे मनपा का कार्यभार प्रशासक के हाथों संचालित हो रहा है। राज्य सरकार ने ठाणे मनपा आयुक्त डॉ विपिन शर्मा को ही प्रशासक नियुक्त किया है। देश में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के निमित्त ठाणे महानगरपालिका द्वारा पहली बार मैराथन स्पर्धा का भी आयोजन होगा। इस संदर्भ में प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। बताया जाता है कि यह स्पर्धा मैराथन स्पर्धा 10 किलोमीटर की होगी। इसके साथ ही अन्य कई तरह के स्पर्धाओं का भी आयोजन स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के निमित्त ठाणे शहर में किया जाएगा। इसके लिए ठाणे मनपा प्रशासन तंत्र उसके आयोजन की तैयारी में लगा हुआ है। बताया जाता है कि अमृत महोत्सव के निमित्त ठाणे मनपा प्रशासन गीत गायन, वक्तृत्व, निबंध, चित्रकला, चित्र प्रदर्शनी व नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया जाने वाला है। इतना ही नहीं इस अवसर पर बाइक रैली भी निकाली जाएगी। बताया गया है कि आगामी 13 से 15 अगस्त की कालावधि में इन सारे उपक्रमों का आयोजन होगा। इतना ही नहीं इसमें 10 किलोमीटर की मैराथन स्पर्धा को भी शामिल किया गया है। मनपा प्रशासन का कहना है कि मैराथन स्पर्धा को लेकर जब जल्द ही तिथि की घोषणा की जाने वाली है।
विदित हो कि इसके पहले ठाणे शहर में ठाणे महापौर वर्षा मैराथन का आयोजन हर साल नियमित तौर पर होता रहा था। लेकिन कोरोना संकट के कारण ठाणे शहर में 2 साल महापौर वर्षा मैराथन स्पर्धा का आयोजन ही रद्द कर दिया गया था। कोरोना कहर कम होने के बाद एक बार फिर शहर में मैराथन स्पर्धा का आयोजन होने जा रहा है। जहां पहले महापौर वर्षा मैराथन में 21 किलोमीटर और 5 किलोमीटर के लिए स्पर्धा का आयोजन किया जाता था तो वहीं इस बार इसकी दूरियां 10 किलोमीटर तय की गई है। इस स्पर्धा में विद्यार्थियों से लेकर प्रतियोगियों और वरिष्ठ नागरिक भी भाग लेंगे।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर