spot_img

Srinagar : जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान अबरार अहमद वानी उर्फ अबू कादिर और दानिश परवेज के रूप में की गयी है, दोनों बांदीपुरा जिले के सुमलार इलाके के हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों के साथियों की आवाजाही के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने मत्स्य पालन फार्म बांदीपुरा के पास सुमलार में एक जांच चौकी पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। उनकी तलाशी के दौरान दो चीनी ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और एक पुलिस थाने में भेज दिया गया, जहां वे हिरासत में हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

New Delhi : कैबिनेट ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को मार्च 2028 तक बढ़ाने की दी मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (Pradhan Mantri...

Explore our articles