spot_img

Srinagar: जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश

श्रीनगर:(Srinagar) जम्मू-कश्मीर में तीन सप्ताह का शुष्क दौर गुरुवार को ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ समाप्त हो गया।

गुरुवार सुबह उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई है। इस दौरान पुंछ में पीर की गली पर भी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने दिन में और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

श्रीनगर शहर सहित घाटी के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इस बीच जम्मू संभाग में भी बुधवार रात से गुरूवार सुबह तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण जम्मू कश्मीर में तीन सप्ताह का सूखा समाप्त हो गया है। बारिश के कारण सर्दी में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि शुक्रवार से एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

इस बीच घाटी में कई स्थानों पर रात का तापमान काफी बढ़ा है और गुलमर्ग एकमात्र मौसम केंद्र है जहां बुधवार रात पारा हिमांक बिंदु से नीचे रहा। इस दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस जबकि गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Kathmandu : नेपाल सरकार का २०३५ तक २४,५०० मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने वर्ष २०३५ तक सरकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संयुक्त निवेश से कुल 24,500 मेगावाट...

Explore our articles