श्रीनगर : (Srinagar) शुक्रवार को बारामूला जिले में पीने के पानी की कमी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल शरारती तत्वों ने अपने निजी वाहन से जा रहे भाजपा के कश्मीर मीडिया प्रभारी साजिद यूसुफ शाह और पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी साहिल बशीर भी पर हमला कर दिया।
यह प्रदर्शन पट्टन के मीरगुंड इलाके में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर हुआ। अधिकारियों के अनुसार भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने भाजपा के कश्मीर मीडिया प्रभारी साजिद यूसुफ शाह और पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी साहिल बशीर भी पर हमला कर दिया, जो अपनी कार से इलाके से गुजर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और हमले में दोनों नेताओं के पीएसओ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।


