spot_img

Srinagar: सेना ने हिमस्खलन प्रभावित सोनमर्ग में बचाव और राहत अभियान में मदद की

श्रीनगर:(Srinagar) जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके (Sonamarg area of Jammu and Kashmir) में हिमस्खलन से नौ घरों के क्षतिग्रस्त होने के बाद सेना ने सोमवार को बचाव व राहत अभियान चलाने में नागरिक प्रशासन की मदद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गांदेरबल जिले के सोनमर्ग इलाके के रेजान गांव में रविवार रात हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन में मकानों को नुकसान होने के अलावा 14 पालतू पशु भी मारे गए।

इस घटना में किसी इंसान के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

आज सुबह शुरू किए गए बचाव अभियान में 34 असम राइफल्स के जवानों ने जिला प्रशासन की मदद की। रविवार शाम हिमस्खलन की चपेट में आने के तुरंत बाद निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।

Explore our articles