spot_img

South 24 Parganas: सोनारपुर का जमालुद्दीन सरदार गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना: जिले के सोनारपुर के कुख्यात जमालुद्दीन सरदार को शुक्रवार रात कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स और नरेंद्रपुर थाने (Complex and Narendrapur police station) के सीमावर्ती इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस जमालुद्दीन के ठिकाने पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शनिवार को बारुईपुर महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जमाल के दोस्त कहे जाने वाले अरब, आलम, कुर्बान और सिराजुल को पहले सोनारपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने जमाल कुछ रिश्तेदारों के फोन टैप किए जिनसे संभवतः जमाल संपर्क में था। साथ ही पुलिस ने जमाल के मोबाइल लोकेशन को ‘ट्रैक’ करना शुरू कर दिया। लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद जमाल मोबाइल फोन भांगड़ में जाकर बंद हो गया। गुप्त जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जमाल को सोनारपुर थाने के सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बारुईपुर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक पलाशचंद्र ढाली ने कहा कि उन्हें शनिवार को बारुईपुर अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत में लिया जाएगा।

दरअसल पिछले बुधवार को जमाल के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की गई थी। एक महिला ने जमाल के उत्पीड़न और जबरन वसूली की भी शिकायत की थी। आरोप है कि पैसे देने के बाद भी उसे जंजीरों से बांधकर पीटा गया। जांच दौरान जमाल के बारे में एक के बाद एक सनसनीखेज जानकारी पुलिस के हाथ लगी। एक के बाद एक, ग्रामीणों ने उनके खिलाफ मध्यस्थता बैठकों के नाम पर उत्पीड़न और जबरन वसूली के आरोप लगाए थे।

जमाल को ढूंढने के दौरान उसके भव्य मकान का पता चला। यहां 50 सीसीटीवी लगे हैं। भव्य मकान में स्विमिंग पुल में कछुए, खेतों में घोड़े और न जाने क्या-क्या है। जमाल पर उसके भाई और मां ने भी यातना का आरोप लगाया था। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही जमाल फरार था पुलिस ने शुक्रवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai : ‘सिटाडेल सीजन-2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर दिखेगा प्रियंका का एक्शन

मुंबई : (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार...

Explore our articles