spot_img

Sonitpur : ढेकियाजुली में 10.572 किग्रा गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

शोणितपुर (असम) : (Sonitpur) शोणितपुर पुलिस ने विश्वसनीय जानकारी के आधार पर छापामारी कर 10.572 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि ढेकियाजुली थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के तहत ढेकियाजुली थाना के एसआई जाकिर हुसैन और थाना स्टाफ की टीम ने आकस्मिक छापेमारी की। यह छापेमारी अक्काश अली के घर पर की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अक्काश अली और दिनेश साहनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपित ढेकियाजुली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इन आरोपितों के पास से 10.572 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Chandigarh : चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय व सीएम कार्यलय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ : (Chandigarh) चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय (Punjab Secretariat in Chandigarh) को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद सचिवालय...

Explore our articles