spot_img

Sonipat : सोनीपत में सीएम फ्लाइंग व खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्रवाई,104 कमर्शियल सिलेंडर पकड़े

खाली व भरे हुए सिलेंडर पकड़े
लोनी गाजियाबाद से लुधियाना जाना था एलपीजी गैस केंटर
सोनीपत : (Sonipat)
सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग (CM Flying and Food Supply Department) ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत के मुरथल में मान ढाबा से104 कमर्शियल सिलेंडर, गैस निकलने वाली दो नोजल, गैस कैंटर समय से एक पिकअप गाड़ी को मौके पर पकड़ा गया है। पांच आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस को शिकायत दी गई है पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सोनीपत के मुरथल में स्थित मान ढाबा पर रविवार को अल सुबह सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस कैंटर से गैस चोरी कर कमर्शियल सिलेंडर में रिफिल पांच आरोपियों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक एलपीजी गैस कैंटर लोनी गाजियाबाद से चला था। और यह एलपीजी गैस कैंटर लुधियाना में पहुंचना था। बिल्टी के मुताबिक गाडी का चालक और सचालक 27 नवंबर को गैस कैंटर को लेकर निकले थे। गैस चोरी करने और लापरवाही के चलते 6 दिन तक भी लुधियाना में गाड़ी नहीं पहुंच सकी है। पांच आरोपितों को मौके पर चोरी करते हुए पकड़ा गया है।

एलपीजी गैस के बड़े कैंटर का चालक पुष्पेंद्र उर्फ राजीव, सह चालक हरचरण, एक ही नाम क़े दो कमलेश, और वही पांचवा आरोपी मोहन जोधपुर का रहने वाला है। मान ढाबा के संचालक देवेंद्र मान का नाम भी संलिप्तता में सामने आया है। एलपीजी गैस के बड़े कैंटर से नौजल सीधे रूप में एक साथ 5 से 6 कमर्शियल सिलेंडर में रिफिल किया जा रहा था। सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली के सोनिया विहार में कृष्ण गैस एजेंसी पर मैनेजर के पद पर काम करने वाले राहुल को बेचा जाता था। एक गैस सिलेंडर की बाजार में 1795 कीमत बताई जा रही है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नवीन पालीवाल ने बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिली थी और सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग और आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई की है। नोजल के माध्यम से कैंटर से गैस निकली जा रही थी। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर में भरी जा रही थी। मान ढाबा पर 2 नौजल से 10 गैस सिलेंडर भरे जा रहे थे। कमलेश नाम का शख्स 2 महीने से गैस चोरी करने के काम में लगा हुआ था। इससे पहले वह महाराष्ट्र में भी एक एजेंसी में काम कर चुका है। आरोपियों ने 1-1 सिलेंडर इकट्ठे कर काफी सिलेंडर खरीद लिए हैं। 104 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। इसको शिकायत दे दी गई है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles