spot_img

Sirsa : चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की छात्रायों के गुमनाम सामूहीक पत्र से हडकंप

सिरसा : चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएशन स्टडी की छात्राओं ने एक गुमनाम पत्र राष्ट्र्रीय महिला आयोग, हरियाणा सीएम, हरियाणा गवर्नर, कुलपति के साथ हरियाणा गृहमंत्री को भी भेजा गया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि इस विभाग में करीब 500 छात्राएं पढती हैं। डीन ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। पत्र लिखकर छात्राओं ने इस पूरे मामले की हाई लेवल जांच कराने की मांग की है।

पत्र में छात्राओं ने लिखा कि प्रोफेसर कई महीने से हमारे साथ अकेले में गंदी व अश्लील हरकतें करते हैं। वह सभी को अति चरित्रवान व्यक्ति होने का झूठा दिखावा करते हैं जबकि कडवी सच्चाई कुछ और ही है। हमारी यूनिवर्सिटी के कुलपति उन पर बहुत विश्वास करते हैं। प्रोफेसर हम सभी पीडित छात्राओं को विश्वविद्यालय से निकालने की धमकी देता है। पेपर के समय नंबर बढ़ाने व प्रेक्टिकल में अच्छे नंबर लगवाने का लालच देता है, क्योंकि यह प्रोफेसर बहुत अधिक राजनीतिक प्रभाव व रसूक वाला है। इसलिए हम सभी ने एक जुट होकर यह गुमनाम पत्र लिखा है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles