spot_img

Shiv Sagar: बाखर बेंगना के कई गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में

शिवसागर :(Shiv Sagar) जिले के प्रसिद्ध बाखर बेंगना इलाके अभी भी बाढ़ (floods) की चपेट में हैं। बाढ़ के चलते बक्ता इलाके के लोग काफी परेशानी के बीच जीवनयापन करने को मजबूर हैं।

शिवसागर जिले के डिमौ राजस्व सर्कल के तहत बक्ता के वृहद बाखर बेंगेना के लोग बाढ़ के चलते विभिन्न प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं। बक्ता के शिलिखागुरी, चेतिया गांव सहित दिसांग और दिराई नदियां बक्ता के बड़े क्षेत्रों को अभी भी अपनी चपेट में ले रखी हैं। बक्ता मौजा कई गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि, बाढ़ का पानी काफी हिस्सों से उतर चुका है, लेकिन बाढ़ के बाद उत्पन्न स्थिति से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। लोग सरकारी मदद की ओर आस लगाए हुए हैं। बाढ़ के चलते जहां खेती को काफी नुकसान हुआ है, वहीं पशुओं के लिए चारे की किल्लत उत्पन्न हो गयी है। जबकि बाढ़ के पानी में कई ग्रामीणों के घऱ भी तबाह हो गये। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को राहत पहुंचाने के कार्य को तेजी से अंजाम देने में जुटी हुई है।

Explore our articles