spot_img

Shimla : शिमला में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, एफआईआर

शिमला : (Shimla) राजधानी शिमला स्थित महिला पुलिस थाना में शादी का झूठा झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम) और 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि जुब्बल निवासी सुजल ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसी झूठे वादे और भविष्य के सपने दिखाकर, आरोपी सुजल ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक उसे शादी के बंधन में बांधने का विश्वास दिलाया। इसके चलते उसने आरोपी पर भरोसा किया। लेकिन बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी और यौन शोषण का एहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।
महिला थाना ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें अब आरोपी सुजल की तलाश में जुट गई हैं औऱ आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम करना शुरू कर दिया है।

Explore our articles