spot_img

Shimla : हिमाचल में 22 से फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना, माइनस में केलांग का पारा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर फिर बिगड़ने वाले हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 22 अक्टूबर से बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होगा। 23 अक्टूबर को भी मौसम के मिजाज खराब रहेंगे। हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहेगा। 19 से 21 अक्टूबर तक भी मौसम के शूष्क बने रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 22 व 23 अक्टूबर को मौसम में बदलाव तो आएगा, लेकिन इस दौरान बारिश-बर्फबारी को लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं रहेगा।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। नगरोटा सूरियां में 12, चौेपाल में 9, सराहन में 8, गग्गल में 7, खदराला और डल्हौजी में छह-छह, गुलेर व भरमौर में पांच-पांच, सलूणी, चंबा, घमरूर व शिलारू में चार-चार मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है। राजधानी शिमला व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ बना रहा।

इधर, राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ गया है। राज्य के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरने से रातें सर्द हो गई हैं।

लाहौल-स्पीति जिला का मुख्यालय केलंग राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां विंटर सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया। केलंग में न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसके अलावा शिमला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, सुंदरनगर में 7.9 डिग्री, भुंतर में 6.1 डिग्री, कल्पा में 0.8 डिग्री, धर्मशाला में 11.2 डिग्री, उना में 11.4 डिग्री, नाहन में 16.5 डिग्री, पालमपुर में 9 डिग्री, सोलन में 8.6 डिग्री, मनाली में 3.2 डिग्री, कांगड़ा में 9.8 डिग्री, मंडी में 8.9 डिग्री, बिलासपुर में 14 डिग्री, चंबा में 9.3 डिग्री, डल्हौजी में 5.7 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 10.6 डिग्री, कुफरी में 6.7 डिग्री, नारकंडा में 4.1 डिग्री, भरमौर में 12 डिग्री, रिकांगपिओ में 3.9 डिग्री, सियोबाग में 4.5 डिग्री, धौलाकूआं में 13.7 डिग्री, बरठीं में 12.2 डिग्री, समधो में 2.2 डिग्री, मशोबरा में 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles