spot_img

Bijapur : पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत एरिया कमेटी के इनामी नक्सली दंपति ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया।इनामी नक्सली दंपति पर शासन द्वारा पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इनामी नक्सली लच्छू फरसा पिता स्व.लखमू फरसा ,उम्र 27 वर्ष, निवासी आदवाड़ा थाना जांगला एवं पार्टी सदस्या हड़मे माड़वी पति लच्छू फरसा ,उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया ,निवासी गोरना थाना बीजापुर के द्वारा बीजापुर पुलिस अधीक्षक बीजापुर आंजनेय वार्ष्णेय, अति. पुलिस अधीक्षक ओपीएस वैभव बैंकर, अति.पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, द्वितीय कमान अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, केरिपु 222, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया है । आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

आत्मसमर्पित लच्छू फरसा वर्ष 2008 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत माटवाड़ा एलओएस में पीएलजीए सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती किया गया। दिसम्बर 2009 में पार्टी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2012 तक पार्टी सदस्य के रूप में संगठन में कार्य किया। वर्ष 2013 में एसीएम के पद पर कार्य देकर भैरमगढ एरिया कमांड इन चीफ की जिम्मेदारी दी गई।अप्रैल 2023 तक एरिया कमांड इन चीफ के रूप में कार्य किया। संगठन में एसएलआर रायफल रखता था। लच्छू फरसा के विरूद्ध जिला बीजापुर अन्तर्गत थाना मिरतुर में 1, थाना भैरमगढ़ में 1 एवं थाना जांगला में 07 ,इस तरह कुल 09 स्थाई वारंट एवं जिला दंतेवाड़ा अंतर्गत थाना भांसी में 02 स्थाई वारंट लंबित है।

आत्मसमर्पित महिला नक्सली हड़मे माड़वी वर्ष 2010 में सीएनएम पार्टी के नाच गाना से प्रभावित होकर गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत ग्राम गोरना में बाल संघम सदस्य के रूप में भर्ती होकर संगठन में पुलिस की रेकी का कार्य करने लगी। वर्ष 2015 में पीएलजीए सदस्या की जिम्मेदारी गई गई। वर्ष 2016 में सीएनएम सदस्य का कार्य दिया गया। मई 2016 में भैरमगढ़ एलजीएस में पार्टी सदस्या की जवाबदारी दी गई। नवम्बर 2020 में पार्टी सदस्या का कार्य दिया गया, संगठन में 12 बोर बंदूक रखती थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली ,वर्ष 2010 में सलवा जुडुम कार्यकता लच्छू हेमला की गोली मारकर हत्या करने की घटना , जनवरी 2011 में केशकुतूल में एसपीओ उरसा महेश की गोली मारकर हत्या करने , फरवरी 2011 में थाना भांसी में पदस्थ एसपीओ मडडा माड़वी निवासी हुर्रेपाल की भाँसी सोसाईटी के पास गोली मारकर हत्या करने की घटना सहित अनेक गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles