spot_img

Shimla : बीड बिलिंग में 26 अक्टूबर से दो नवंबर तक होगा प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप, जुटेंगे 32 देशों के पैराग्लाइडर

शिमला : हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में आगामी 26 अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक कांगड़ा के बीड बिलिंग में प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत मसमेत 32 देश के पैराग्लाइडर हिस्सा लेंगे।

प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) व बैजनाथ से विधायक किशोरी लाल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के आयोजन से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों का हिमाचल के प्रति फिर से विश्वास बढ़ेगा।

किशोरी लाल ने बताया कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के बीड बिलिंग में प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आएंगे। प्री पैराग्लाइडिंग कप में भारत समेत 32 देशों के पैराग्लाइडर भाग ले रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी घोषित किया गया है और इस कड़ी कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य चला है। इस एयरपोर्ट में जब बड़े विमान उतरेंगे तो ऐसे में भारी संख्या में पर्यटक आएंगे और कांगड़ा का पर्यटन की दृष्टि से विकास होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने पांच वर्षो तक इस घाटी को दरकिनार किया और कोई भी खेल प्रतियोगिता नहीं करवाई।

जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की काम छोड़ो हड़ताल पर किशोरी लाल ने कहा कि आपदा के समय में हड़ताल करने का उचित समय नहीं है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों की हितेषी है। मुख्यमंत्री से इसको लेकर बात की जाएगी ताकि इस समस्या का जल्द से जल्द हल निकले। कर्मचारियों से आपदा के इस समय में सहयोग की उम्मीद है कर्मचारी हड़ताल छोड़कर कम पर लौटे।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles