spot_img

Sahibganj : साहिबगंज में ग्रामीणों ने छह तांत्रिकों को रातभर बंधक बनाकर जमकर मारा-पीटा

साहिबगंज: (Sahibganj) जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजवय गांव के सोगले टोला में मंगलवार देर रात जादू-टोना करने के आरोप में छह तांत्रिकों को ग्रामीणों ने रातभर बंधक बनाकर जमकर मारा-पीटा।बताया जाता है कि सोगले गांव निवासी मोहन मुर्मू मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इस बीच गांव की बड़की मुर्मू ने मोहन उर्फ तलु मुर्मू को बुलाकर घर के पीछे बाड़ी में ले गयी, जहां पूर्व से ताला कुड़ी मुर्मू, मरंगमय मुर्मू, तलु टुडू, मरांगकुड़ी हांसदा, रगत बास्की जादू-टोना कर रहे थे। मोहन उर्फ तलु मुर्मू के पहुंचते ही उन लोगों ने मोहन उर्फ तलु को वश में करने के लिए तंत्र-मंत्र करने लगे, जिसके बाद तलु मुर्मू बेहोश हो गया।

तलु मुर्मू को बेहोश कर के उसके सिर के बाल काट कर जलाने लगे और एक अंगूठी पहनाया। तलु मुर्मू किसी तरह से उन लोगों से बचकर गांव में ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने सभी को बंधक बना लिया। आरोपित मोहन उर्फ तलु मुर्मू को डायन बिसाही होने के शक पर काला जादू कर उसे मारने की प्रयास कर रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कच्छप दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया और बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Explore our articles