spot_img

Ranchi: झारखंड को फिलहाल गर्मी और लू से राहत नहीं, 14 जून तक स्कूलों में छुट्टी

रांची:(Ranchi) झारखंड को फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलती नहीं दिख रही। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास है। सुबह से शाम पांच बजे तक सड़कों में सन्नाटा रहता है।

रांची मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिन तक मौसम में किसी तरह के परिवर्तन का संकेत नहीं है। 18 से 20 जून के बीच फुहारों की उम्मीद की जा सकती है। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रहा।

आनंद ने लोगों के बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। राज्य के नौ जिलों में पारा 40 के पार पहुंच चुका है। मानसून 18 से 20 जून तक राज्य में प्रवेश करेगा। आमतौर पर मानसून झारखंड में 14 से 15 जून तक प्रवेश कर जाता है। इस बार पांच दिनों की देरी से प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने 12 जून से 14 जून तक झारखंड के सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

New Delhi : पाकिस्तान संग द्विपक्षीय मैचों पर बैन बरकरार

नई दिल्ली : (New Delhi) खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों...

Explore our articles