spot_img

Koderma: कोडरमा तक पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफल, एक बजे पहुंचेगी रांची

कोडरमा: (Koderma) पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का कोडरमा और बरकाकाना तक ट्रायल रन सफल रहा। आज यह ट्रेन पूर्वाह्न 9ः25 बजे कोडरमा पहुंची। यहां से पांच मिनट बाद हजारीबाग के लिए रवाना हो गई। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा कोडरमा जंक्शन स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर हजारीबाग के लिए रवाना हुए। इसी महीने इसका परिचालन शुरू होने की संभावना है।

नियमित तौर पर यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6.55 बजे चलेगी और 8ः20 बजे गया पहुंचेगी। यहां से 10 मिनट बाद प्रस्थान कर दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से पटना के लिए यह ट्रेन दो बजकर 20 मिनटर पर चलेगी। शाम सात बजे गया पहुंचेगी। गया से 10 मिनट बाद रवाना होकर रात आठ बजकर 25 मिनट पर पटना पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के बीच किया जाएगा। इसका परिचालन तीव्र गति से किया जा रहा है। इसलिए रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें साथ ही मवेशियों को भी दूर रखें। यह हाई स्पीड ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

Bengaluru : आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी न मिलने से केएससीए निराश, बीसीसीआई के फैसले पर उठे सवाल

बेंगलुरु : (Bengaluru) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी से वंचित रहने पर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ...

Explore our articles