spot_img

Raipur : रायपुर में पारिवारिक विवाद का खूनी अंजाम, हत्यारोपी जीजा ने किया सरेंडर

Raipur: Family Dispute Ends in Bloody Tragedy; Murder Accused—the Brother-in-Law—Surrenders

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (​​Raipur—the capital of Chhattisgarh) के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों को गोली मार दी। घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने बुधवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

अलग रहती है पत्नी, सालियों ने रोका रास्ता
पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर (Deputy Commissioner of Police Mayank Gurjar) के अनुसार आरोपी जितेंद्र वर्मा (Jitendra Verma) पेशे से बाउंसर है। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी अलग रह रही थी और अपनी बहनों के साथ निवास कर रही थी। मंगलवार देर रात जितेंद्र वर्मा पत्नी और बच्चे से मिलने पहुंचा, लेकिन दोनों सालियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया, जिससे वह आक्रोशित हो उठा।

लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ चलाई गोली
आरोप है कि इसी विवाद के बीच जितेंद्र वर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दुर्गेश्वरी और गीतांजलि (Durgeshwari and Gitanjali) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसने बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

थाने पहुंच पुलिस को बताई हत्या की बात
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र वर्मा खुद पंडरी थाने (Pandri police station) पहुंचा और सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने लाइसेंसी पिस्तौल से ही दोनों सालियों पर फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हथियार बरामद कर लिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Bengaluru : आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी न मिलने से केएससीए निराश, बीसीसीआई के फैसले पर उठे सवाल

बेंगलुरु : (Bengaluru) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी से वंचित रहने पर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ...

Explore our articles