spot_img

Ranchi: उपायुक्त और एसएसपी ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का लिया जायजा

रांची:(Ranchi) रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का जायजा लिया। दोनों अधिकारी मंगलवार अहले सुबह तक बुलेट से पंडालों का निरीक्षण कर विधि -व्यवस्था का जायजा लिए।

उपायुक्त और एसएसपी दुर्गा पूजा पंडाल-बकरी बाजार में विधि-व्यवस्था के तमाम आयामों का मुआयना किये। दोनों अधिकारियों ने विधि -व्यवस्था में लगे हुए तमाम अधिकारी,सुरक्षा कर्मी और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से कहा की दर्शनार्थी को मां दुर्गा के दर्शन में कोई परेशानी ना हो इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए।

दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है । इसी क्रम में दोनों अधिकारी बुलेट में सवार होकर लगातार पंडालों और विधी-व्यवस्था का जायजा ले रहे है। उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा समिति को जिला प्रशासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने पर खुशी जाहिर की।

उपायुक्त ने पूरे जिलावासियों को विजय दशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा की मां दुर्गा सभी का कल्याण करें। इस दौरान उपायुक्त और एसएसपी ने पंचमंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, दुर्गा पूजा समिति अरगोड़ा, आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड़ , महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ,बिहार क्लब, उप नियंत्रण कक्ष अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड़ के एकरा मस्जिद का निरीक्षण किया।

Explore our articles