रांची : जिले के बरवादाग निवासी रौशन लोहरा से शनिवार को एक लाख रुपये की साइबर ठगी की गयी। रौशन लोहरा वर्तमान में हेसल में रहता है।
इस मामले में रविवार को रौशन लोहरा ने अनगड़ा थाने व साइबर थाना रांची में इसकी शिकायत की है।बताया जाता है कि शनिवार को भीष्मा लोहरा ने अपने बंद टाटा स्काई चैनल को चालू कराने के लिए कस्टमर केयर में बात की। इसके बाद से कस्टमर केयर के नाम से एक व्यक्ति ने फोनकर होप डिस्क एप डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही रौशन ने होप डिस्क को डाउनलोड किया मोबाइल हैंग कर गया। साइबर ठगों के नियंत्रण में मोबाइल आ गया। इसके बाद रौशन के पीएनबी बैंक के खाते में जमा 99,201 रुपये की निकासी कर ली गयी।


