spot_img

Pune : पुणे के अस्पताल में आईईडी मिलने के मामले में युवक गिरफ्तार

Pune: Youth Arrested in Connection with Discovery of IED at Pune Hospital

पुणे : (Pune) महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) (Maharashtra Anti-Terrorism Squad) ने पुणे के एक निजी अस्पताल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिलने के मामले में एक युवक को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान शिवाजी राठौड़ (Shivaji Rathod) के रूप में हुई है। वह पुणे के मंजरी इलाके का रहने वाला है। यहां उसकी एक दुकान है। एटीएस को उसकी दुकान से आईईडी में इस्तेमाल किए गए टाइमर का खाली बॉक्स मिला है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शालीमार एक्सप्रेस (Shalimar Express train) ट्रेन से यात्रा कर रहा था। नागपुर में रेलवे सुरक्षा बल की मदद से उसे हिरासत में लिया गया। यह ट्रेन मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पश्चिम बंगाल के शालीमार (Mumbai’s Lokmanya Tilak Terminus to Shalimar in West Bengal) जा रही थी।

Explore our articles