spot_img

Chandigarh : सोनीपत में छात्रा की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ : सोनीपत में रविवार को अज्ञात युवकों ने बीएससी नर्सिंग की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा का शव खरखौदा के अस्पताल में रखा गया है। जानकारी अनुसार खरखौदा क्षेत्र के गांव रोहणा की खुशबू (19) बीएससी नर्सिंग कर रही है। रविवार को छुट्टी के चलते वह घर पर थी। वह किसी काम से घर से बाहर निकली तो गली में उस पर गोलियां चलाई गई। उसकी छाती में गोली लगने से मौत हो गई। एक गोली उसके हाथ में भी लगी है।

गांव में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। परिवार व आसपास के लोग घरों से निकले तो खुशबू गली में लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसे परिजन अस्पताल ले कर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है। वारदात को लेकर उससे पूछताछ हो रही है। एसपी जीत सिंह के अनुसार पुलिस अलग-अलग पहलूओं को आधार बनाकर जांच कर रही है।

Explore our articles