spot_img

Ranchi : राज्य में अभी सताएगी ठंड, 19 जनवरी तक कोहरे-धुंध का अलर्ट

रांची : राज्य में ठंड अभी और सतायेगी। कई जिले कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। रांची मौसम विभाग ने मंगलवार को कई जिलों में कोहरे और धुंध को लेकर अलर्ट किया किया है। वहीं, बुधवार से कुछ जगहों पर बारिश को लेकर भी अलर्ट है। इसके बाद ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 19 जनवरी तक रांची समेत गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

राज्य में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, 20 जनवरी तक पूरे राज्य में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार सुबह में कोहरे के बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा।

Explore our articles