spot_img

Ranchi : सीए प्रीमियर लीग का शुभारंभ, 11 टीमें ले रही भाग

रांची : (Ranchi) दी इंस्टिच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा ने शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (सीएपीएल) और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स महिला प्रीमियर लीग-दो (सीएएफपीएल) का उद्घाटन किया। लीग के लिए पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमों ने उत्साह के साथ इस लीग में भाग लिया। इस लीग को वर्ष 2016 से रांची शाखा हर वर्ष आयोजित कर रही है।
लीग में कुल आठ पुरुष और तीन महिला टीमें भाग ले रही हैं, इसमें खेलने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट्स हैं।

जिमखाना क्लब मैदान में हो रहा मुकाबला

लीग के सभी मैच रांची जिमखाना क्लब मैदान में दो से चार मई तक दिवा-रात्रि फॉर्मेट पर खेली जा रही है।
वहीं लीग के उद्घाटन और ट्रॉफी अनावरण समारोह में उपस्थित सभी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स खिलाड़ी और उनके उत्साह बढ़ाने के लिए भरी संख्या में समर्थक पहुंचे।

मौके पर रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सीए समुदाय के सदस्यों के बीच स्वास्थ्य, टीम भावना और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि महिला प्रीमियर लीग का आयोजन, महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रतियोगिता न केवल खेल का उत्सव है, बल्कि यह पेशेवरों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और खेल को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सभी 11 टीमों के खिलाडियों में सीए बिनोद कुमार बांका, सीए रघु कौशल, सीए अनिल जैन, सीए जेपी शर्मा, सीए दीपक गारोडिया, सीए आदित्य शाह, सीए मनीष अग्रवाल, सीए अरुण जाजोदिया, सीए साकेत सर्राफ और सीए अनूप बंका सहित अन्य उपस्थित थे।

वारहावक्स ने रांची चैलेंजर्स को पांच विकेट से हराया

वहीं शुक्रवार को खेले गये लीग मैचों में रांची वारहावक्स ने रांची चैलेंजर्स को पांच विकेट से, रांची टाइफून्स ने श्याम सेन को चार विकेट से और रांची वारियर्स ने टैक्स टाइटंस को 47 रन से हराया। इन मैचों के मैन ऑफ़ दि मैच क्रमश: सीए सौरव अग्रवाल, सीए सूर्य प्रकाश और सीए सूरज कुमार थे।

Explore our articles