spot_img

Mumbai : लाडली बहनों को मिली राहत

  • अप्रैल की किस्त खातों में आने हुए शुरू
  • दो-तीन दिनों में सभी लाभार्थियों को मिलेगी ₹1500 की राशि
  • आदिति तटकरे ने दी जानकारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना’ के तहत अप्रैल माह की सम्मान निधि का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिति तटकरे ने जानकारी दी कि अप्रैल की किस्त शुक्रवार से पात्र लाभार्थियों के खातों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर अफवाहों के बाद विपक्ष ने उठाए थे सवाल
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अप्रैल की किस्त को लेकर कई तरह की अफवाहें वायरल हो रही थीं, जिससे लाभार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इस देरी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना भी साधा था।

पात्रता जांच के चलते हुई देरी: आदिति तटकरे
मंत्री आदिति तटकरे ने स्पष्ट किया कि यह देरी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों की आधार से लिंकिंग और पात्रता की जांच के कारण हुई। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के खाते आधार से लिंक हैं, उनमें पैसे भेजे जा रहे हैं और अगले दो से तीन दिनों में सभी पात्र लाडली बहनों को ₹1500 की किस्त मिल जाएगी।

2 करोड़ 47 लाख महिलाओं को होगा लाभ
सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत करीब 2.47 करोड़ महिलाएं लाभार्थी हैं। आदिति तटकरे ने भरोसा दिलाया कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है और सरकार इस पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

New Delhi : पाकिस्तान संग द्विपक्षीय मैचों पर बैन बरकरार

नई दिल्ली : (New Delhi) खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों...

Explore our articles