spot_img
Home latest Ranch: टीआरआई में रचनात्मक लेखन कार्यशाला 15 से 22 जून तक

Ranch: टीआरआई में रचनात्मक लेखन कार्यशाला 15 से 22 जून तक

0
437

रांच :(Ranch) डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) मोरहाबादी में रचनात्मक लेखन कार्यशाला 15 से 22 जून तक आयोजित किया जायेगा।

संस्थान के निदेशक रणेंद्र ने बताया कि कार्यशाला में देश के वरिष्ठ कथाकार, उपन्यासकार, कवि और नाटककार जिनमें एच सुलभ, महादेव टोप्पो, अश्विनी पंकज, वंदना टेटे, प्रोफेसर चौमुना बीनी तवार, अविनाश दास, अनिल यादव प्रोफेसर प्रमोद मीणा आदि शामिल हैं, लेखन के गुण सिखायेंगे।

रणेंद्र ने बताया कि रचनात्मक लेखन एक कला है, जो सामान्य लेखन से भिन्न हैं। इस तरह के लेखन में स्मृतियां, कल्पना और स्वप्न बड़ी भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी पटकथा लेखन, यात्रा वृतांत, निबंध, जीवनी , आत्मकथाएं, संस्मरण , अनुवाद , उपन्यास लेखन की विधा को समझेंगे। इस कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।