spot_img

Ramgarh: रामगढ़ में कांस्टेबल पंकज कुमार की गोली मारकर हत्या

रामगढ़:(Ramgarh) जिले में पुलिस जवान पंकज कुमार की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जाता है कि पुलिस जवान ड्यूटी कर अपने घर जा रहा था उसी समय घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पंकज कुमार हजारीबाग जिला बल के उरीमारी ओपी में कांस्टेबल (आरक्षी) के पद पर पोस्टेड थे। उरीमारी थाना में पोस्टेड जवान अपनी बाइक से पतरातू थाना क्षेत्र स्थित साकुल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। अपराधियों ने कांस्टेबल को काफी नजदीक से सिर में गोली मारी थी। गोली लगने के बाद कांस्टेबल सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी सड़क खून से लाल हो चुकी थी। सिपाही पंकज कुमार की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।

वहीं सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान दो खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई।

Delhi Riots : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

नई दिल्ली : (New Delhi) कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा (murder case of IB officer Ankit...

Explore our articles