spot_img

Ramen Deka: रामेन डेका हाेंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, देर रात आदेश जारी

रायपुर:(Ramen Deka) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) शनिवार की देर रात 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की है। जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है ।
विश्व भूषण हरिचंदन की जगह रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। विश्व भूषण हरिचंदन को फिलहाल किसी भी राज्य का प्रभार नहीं मिला है। उन्हें 23 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

70 वर्षीय रमन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था। वे वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। वे 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं। डेका दो बार भाजपा की टिकट पर सांसद बन चुके हैं। 2009 में वे पहली बार असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2014 में दोबारा सांसद बने।

रमन डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी थे, साथ ही डेका परामर्श समिति के सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। साथ ही वे विदेश मंत्रालय और विदेश एवं प्रवासी भारतीय मामलों के सदस्य भी रहे। रमन डेका 2006 में असम भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है।

New Delhi : आईपीएल में सीएसके को झटका, हैमस्ट्रिंग चोट के चलते बाहर हुए आयुष म्हात्रे

नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) (CSK) को बड़ा झटका लगा...

Explore our articles