spot_img

Rajsamand : राजस्थान चुनाव परिणाम: राजसमंद की चारों सीटें भाजपा की झोली में

राजसमंद : राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार राजसमंद जिले की चारों सीटें भाजपा की झोली में गई हैं। गत विधानसभा चुनाव में 2 कांग्रेस और 2 भाजपा के पाले में सीटें गई थीं, लेकिन इस बार चारों ही सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है। इस जिले में कांग्रेस के दिग्गज नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी का हारना भाजपा की बड़ी जीत माना जा रहा है। यहां डॉ. जोशी के सामने महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। शुरू से ही यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने डॉ. जोशी को 7504 मतों से मात दी।

इसी तरह, राजसमंद सीट पर भाजपा के बागी के कारण त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन यहां पर भाजपा की दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस से नारायण सिंह भाटी को 31 हजार 962 मतों से हराया। कुंभलगढ़ की सीट इस बार भी भाजपा की झोली में गई। यहां पर भाजपा के सुरेन्द्र सिंह राठौड़ कांग्रेस के योगेन्द्र सिंह परमार से 22 हजार 60 मतों से विजयी हुए। भीम की सीट इस बार कांग्रेस से छिटक गई। यहां पर मौजूदा विधायक सुदर्शन सिंह रावत को भाजपा के हरीसिंह रावत ने 31 हजार 768 मतों से हराया।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles