spot_img

Rajasthan: छठवी बार एमटीसी मरुधर कप जीता तखतगढ़ ने !

राजस्थान:(Rajasthan) राजस्थान के एक गांव एक टीम के फॉर्मूले पर आधारित
एमटीसी मरुधर कप (MTC Marudhar Cup) के बारहवें संस्करण की विजेता एक बार फिर से तखतगढ़ रही, जिसने 6 ओवरों के फाइनल में लुनावा द्वारा दिए गए 51 रनों के लक्ष्य को 4’5 ओवरों में प्राप्त करके छठवी बार मरुधर कप पर कब्जा किया।

इस मैच के मैन ऑफ दी मैच दक्षित जैन रहे। दक्षित ने 22 रन बनाया और 1 विकेट लिया। प्रोफेसर मनोज मिश्र की कमेंट्री ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सफल आयोजन के लिए मनीष जैन,अनिल जैन,पंकज जैन ने एमटीसी ग्रुप व एलके यूथ क्लब का अभिवादन किया। साथ हीं शानदार कमेंट्री के लिये कमेंन्टेटर प्रोफेसर मनोज मिश्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की l

Explore our articles