रायपुर:(Raipur) राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना (Muzgahan police station of capital Raipur) में अवैध शराब बिक्री और सट्टा में संलिप्त आरोपित के पक्ष में स्थानीय लोगों की भीड़ ने रात भर थाने में घुसकर हंगामा किया और आरोपित को छुड़ाकर ले गई। पुलिस लोगों के सामने बेबस नजर आई।
जानकारी के पुलिस ने कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री और सट्टा खिलवाने वाले आसकरण व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसकी गिरफ्तारी से नाराज लोग बड़ी संख्या में रात में स्थानीय लोग मुजगहन थाने पहुंच गए।लोगों ने रातभर मुजगहन थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।वे आसकरण को पुलिस की हिरासत से छुड़ाकर ले गए।भीड़ में शामिल कुछ लोग
वैध जुआ संचालन और शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार दूसरे आरोपित छोटू बंजारे को भी छुड़ाने शनिवार की सुबह -सुबह पहुंचे हैं ।मुजगहन थाना में हंगामा को देखते हुए सीएसपी, टीआईमौजूद हैं और अतिरिक्त बल बुलाया गया है ।


