रायपुर:(Raipur) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज(Wednesday) से दो दिवसीय दौरे पर जगदलपुर जाएंगे । वे जगदलपुर में दोपहर 12 बजे शासकीय काकतीय पीजी कालेज मैदान धरमपुरा में युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बघेल आज सुबह 11.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में दोपहर 12 बजे से आयोजित युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री इसके बाद शौर्य भवन पुलिस कॉर्डिनेटर सेंटर में शाम 7 बजे ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।


