पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस ने सात साइबर अपराधी को गिरफ़्तार किया है ।पकड़े गए सभी अपराधी से जो खुलासा हुआ है उसे सुन कर आप भी चौक जायेंगे । दरअसल ये सभी साइबर अपराधी भोलेभाले गरीब लोगों का अकाउंट खरीदता था जिसके एवज में उसे थोड़ी सी रकम भी देता था । ये रकम अकाउंट के प्रकार पर भी निर्भर करता था जिस अकाउंट का उपयोग ये साइबर ठग साइबर क्राइम के लिए करते थे ।
पूर्णिया के साइबर डी एस पी कौशल किशोर कमल ने बताया कि इनका साइबर हिस्ट्री अंतरराज्यीय है जो बिहार सहित दूसरे राज्यों के लोगों को भी अपनी जालसाजी का शिकार बनाता था । इनके पास से कई ऐसे डिजिटल उपकरण और दस्तावेज मिले है जिसका तार दूर दूर तक फैला है ।
उन्होंने बताया कि ये सभी साइबर अपराधी पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड के सिंधिया गांव के रहने वाले है और मुख्य रूप से भोलीभाली जनता को झांसे में लाकर बड़ी राशि का प्रलोभन दे कर अकाउंट खोलवाने का काम कर रहा था जिस अकाउंट पर फ्रॉड कर राशि मंगाई जा रही थी । अभी तक इसने चार सौ से ज्यादा लोगो से अकाउंट ओपन करवाकर ठगी का काम किया है लेकिन कितनी राशि की ठगी की है इस दिशा में अनुसंधान जारी है ।


