spot_img
Home latest Pune: विज्ञान भारती के अ.भा. संगठनमंत्री जयंत सहस्त्रबुद्धे का निधन

Pune: विज्ञान भारती के अ.भा. संगठनमंत्री जयंत सहस्त्रबुद्धे का निधन

0
228

पुणे:(Pune) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और विज्ञान भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री जयंत सहस्त्रबुद्धे का शुक्रवार को पुणे मे निधन हो गया। दिल्ली मे हुए हादसे के बाद लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के 3 बजे उन्होने अंतिम सांस ली।

मुंबई स्थित यशवंत भवन मे दोपहर 4 से शाम 6 बजे के दरम्यान जयंत सहस्त्रबुद्धे का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। शाम 6 बजे यशवंत भवन से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। संघ के कोकण प्रांत प्रचार विभाग ने बताया कि दिवंगत जयंत सहस्त्रबुद्धे का अंतिम संस्कार दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा।