spot_img

PRAYAGRAJ : पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर सपा ने जताया शोक

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व मशहूर विधि के जानकार पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर सपाइयों ने शोक व्यक्त किया है। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व राज्यपाल व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर दुःख व्यक्त किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र ने कहा कि केशरीनाथ त्रिपाठी एक कुशल राजनेता और कानून के अनुभवी और कुशल ज्ञाता थे। केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन इलाहाबाद के लिए भारी क्षति है। बैठक के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने केशरीनाथ त्रिपाठी के आवास पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान एमएलसी डा. मान सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, मुज्तबा सिद्दीकी, महबूब उस्मानी, ह्रदय लाल मौर्य, विजय मुन्ना, अधिवक्ता राकेश, नाटे चौधरी, राम शिरोमणि, कामरान, नीरज सोनकर, निहाल, हरिप्रताप, रामचंद्र, संदीप आदि उपस्थित रहे।

New Delhi : देश में पेट्रोल की कीमतें लगभग 94.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बावजूद भारत में पेट्रोल की कीमतें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles