spot_img

BHADOHI : तालाब पर बनवाए गए भवनों पर चला बुलडोजर, वसूला जाएगा जुर्माना

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : प्रशासन और भदोही पुलिस ने तालाब की जमीन पर बनवाए गए मकानों को बुलडोजर की मदद से जमींदोज करवा दिया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डा. अनिल कुमार के मार्गदर्शन में की गई। बताया जाता है कि उक्त तालाब पर भारी संख्या में लोगों ने एक मंजिला, दो मंजिला आलीशान मकान बनवा रखा था। रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।
एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को तालाब व सार्वजनिक भूमि पर अभियान चलाकर कब्जा हटवाया।
एसडीएम औराई, एएसपी राजेश भारती, सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह की मौजूदगी में राजस्व व थाना औराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नरथुवा में तालाब की भूमि पर पक्के मकान, टीनशेड व दीवार जोड़कर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटवाया। देर शाम तक चली इस कार्यवाही के दौरान तमाम लोगों की भीड़ भी जमा रही। उक्त भूमि पर जिन-जिन लोगों नेकब्जा किया था, उन पर क्षतिपूर्ति जुर्माना राशि आरोपित करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles