
आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) झूंसी के आवास विकास कालोनी योजना-तीन में बीकानेर स्वीट्स शाप में हुई आगजनी की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि उसी तरह की घटना एमजी मार्ग, सिविल लाइंस में स्थित पैराडाइज पेस्ट्री एंड आइसक्रीम में हो गई। रात के दूसरे पहर संदिग्ध दशा में लगी आग की सूचना मिलते हीफायर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन हालात बेकाबू होने लगे, इस पर दो गाड़ियां और बुलाई गईं, इसके बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने कीइस घटना में लाखों की क्षति का आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की साफ नहीं हो सकी है। ठीक इसी तरह की घटना झूंसी में स्थित बीकानेर स्वीट्स शाप में शुक्रवार की रात हुई थी।
एमजी मार्गपर पैलेस सिनेमा के बगल स्थित पैराडाइज स्वीट्स और बेकरी शॉप में शनिवार को आधी रात आग लग गई। जब तक आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हो पाती, आग पूरे दुकान में फैल चुकी थी और लपटें व धुएं का गुबार बाहर निकल रहा था। सिविल लाइंस के बीचोबीच आग लगने की घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तत्काल फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। हालांकि आग के शांत होने तक सबकुछ राख होचुका था। गनीमत यह रही कि फायर ब्रिगेड की मेहनत की वजह से आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंचने पाई, अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था। फायर विभाग आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन कर रहा है।


