spot_img
Home latest Poonch : पुंछ में सेना ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा, आगे की...

Poonch : पुंछ में सेना ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा, आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा

0
25

Poonch: Army apprehends Pakistani national in Poonch; hands him over to police for further action.

पुंछ : (Poonch) जम्मू-कश्मीर के पुंछ (Poonch district of Jammu and Kashmir) में सेना ने एक 26 साल के पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा जो कथित तौर पर पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) (Line of Control (LoC) in the Gulpur sector) पार करके घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सज्जाद (26) (Mohammad Sajjad (26), son of Mohammad Rafiq) के तौर पर हुई है जो पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर के बांदी अब्बासपुर जिले के पोलास गांव का रहने वाला मोहम्मद रफीक का बेटा है।

जवानों द्वारा दबोचे गए पाकिस्तानी नागरिक नागरिक को आगे की कार्रवाई के लिए आज दोपहर बाद पुंछ पुलिस को सोंप दिया गया है। पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सज्जाद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी गांव पोलस जिला बांडी अब्बासपुर को कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल (Raja Sukhdev Singh District Hospital) लाया गया। जहां उसकी स्वास्थ्य जांच करवाई गई और उसके उपरांत पुंछ थाने भेज दिया गया।