spot_img
Home cinema gali Mumbai : सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के सीक्वल...

Mumbai : सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के सीक्वल का ऐलान

0
29
Mumbai: Sequel to Samantha Ruth Prabhu's film 'Maa Inti Bangaram' Announced

मुंबई : (Mumbai) फिल्म की सफलता के बीच लेखक और निर्माता राज निदिमोरु (writer and producer Raj Nidimoru) ने विशाखापट्टनम में आयोजित एक कार्यक्रम में इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगली फिल्म में भी सामंथा रुथ प्रभु और निर्देशक नंदिनी रेड्डी (Samantha Ruth Prabhu and director Nandini Reddy) की सफल टीम एक बार फिर साथ नजर आएगी। 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस महिला-केंद्रित कहानी को इसकी भावनात्मक प्रस्तुति और दमदार लेखन के लिए सराहा जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिलीज के पहले ही सप्ताह में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। राज निदिमोरु ने खुशी जताते हुए कहा कि ‘मां इंटी बंगारम’ (‘Maa Inti Bangaram’) ने दर्शकों के दिलों में उनकी पिछली चर्चित परियोजनाओं ‘स्त्री’ और ‘द फेमिली मैन’ (‘The Family Man’) से भी खास जगह बनाई है। फिल्म की सफलता ने महिला प्रधान फिल्मों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।

फिल्म के सीक्वल की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की है। अभिनेत्री ने बताया है कि मौजूदा प्रोजेक्ट पूरे करने के बाद वह कुछ समय के लिए मातृत्व अवकाश लेंगी। ऐसे में फिल्म के अगले भाग को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है।