spot_img
Home Kolkata Kolkata : एक ही दिन में दो बार मेट्रो सेवा प्रभावित, यात्रियों...

Kolkata : एक ही दिन में दो बार मेट्रो सेवा प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

0
25
Kolkata: Metro services disrupted twice in a single day; commuters face increased inconvenience

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता (Kolkata) में शनिवार को मेट्रो सेवाएं दो बार बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह आत्महत्या के प्रयास की घटना के कारण मेट्रो संचालन प्रभावित हुआ।

पहली घटना के ठीक बाद स्थिति सामान्य भी नहीं हो पाई थी कि दोपहर में फिर से ब्लू लाइन पर इसी तरह की घटना सामने आई, जिससे दोबारा मेट्रो सेवा बाधित हो गई। हालांकि दोनों ही मामलों में मेट्रो सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से आत्महत्या की कोशिश कर रहे लोगों को बचा लिया गया।

ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल ब्लू लाइन पर गिरीश पार्क मेट्रो स्टेशन से शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन (Blue Line between Girish Park and Shahid Khudiram metro stations) तक मेट्रो सेवा चल रही है। वहीं, दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन से गिरिश पार्क के बीच अप और डाउन दोनों लाइनों पर सेवाएं पूरी तरह बंद है। लगातार दो बार सेवा बाधित होने से दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर भीड़ भी देखी गई।