spot_img

Poonch: पुंछ में सेना के एक पाकिस्तानी ड्रोन को मंडराते हुए देखा

पुंछ:(Poonch) जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना के जवानों (Army) ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मंडराते देखा। इस पर जवानों ने तुरन्त ड्रोन पर गोलीबारी करना शुरू कर दी, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया।

सैन्य अधिकारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को देखा। इसके बाद जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर लगभग दो दर्जन राउंड फायरिंग की। अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन मेंढर और कृष्णा घाटी सेक्टरों में कुछ आगे की भारतीय चौकियों पर कुछ देर मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में लौटने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीला पदार्थ नहीं गिराया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक जवानों का तलाशी अभियान जारी था।

Explore our articles