spot_img

Pilibhit : सत्संग के नाम हो रहा धर्मांतरण, दो गिरफ्तार

दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
पीलीभीत: (Pilibhit)
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में सत्संग के नाम पर बंद कमरे में धर्मांतरण का कारोबार चल रहा था। हिंदूवादी संगठन और स्थानीय लोगों के विरोध पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

थाना क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी कॉलोनी में एक मकान में किराये पर रहने वाले कुछ लोग सत्संग के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर हिंदू संगठन के नेताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। पुलिस को सूचना दी गई। धर्मांतरण की खबर पाकर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोग एवं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सत्संग की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के खेल को बंद कराते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम गोरखपुर निवासी गॉडसन डेविड, उसके साथी कृष्ण कुमार बताया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

Explore our articles