spot_img

Patna : आरा में ट्रेन से कटकर महिला और उसके दो बच्चों की मौत

पटना: (Patna) बिहार के आरा में आरा-सासाराम रेलखंड पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के दुलौर टोला के पास शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला और उसके दो बच्चे हैं।
मृतक महिला की पहचान दुलौर टोला गांव निवासी पिंटू सिंह की 28 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को उसके ससुराल वाले कुछ दिन से प्रताड़ित कर रहे थे। महिला के मायके वालों ने आशंका जताई है कि प्रताड़ना से परेशान होकर बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर उनकी बेटी ने जान दे दी है।

मृतका के पिता शिवप्रसन यादव ने कहा कि गुरुवार से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी। जब वे बेटी से मिलने पहुंचे तो उसके और उसके बच्चों की मौत की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

Explore our articles