spot_img
Home latest Patna : 13 मई को होगी सम्राट सरकार की कैबिनेट बैठक

Patna : 13 मई को होगी सम्राट सरकार की कैबिनेट बैठक

0
27
Patna: Samrat Government's Cabinet Meeting to be Held on May 13

पटना : (Patna) 13 मई को बिहार सरकार (Bihar government) की कैबिनेट बैठक पटना के मुख्य सचिवालय में सुबह 10:30 बजे से होगी। सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक इस बैठक की कमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Chaudhary) संभालेंगे। बैठक को लेकर सभी मंत्रियों, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। इस बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। अलग-अलग विभागों से जुड़े अहम प्रस्ताव रखे जा सकते हैं और कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि बिहार के विकास, सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक कामकाज और वित्तीय मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय इस बैठक में सामने आ सकते हैं।