spot_img

Patna : बिहार के बक्सर में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा

पटना: (Patna) बिहार के बक्सर जिले में डुमरांव रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन में जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा मंगलवार तड़के पटरी से उतर गया। इसके चार चक्के पटरी से उतर गए। डाउन लूप लाइन में पार्सल वैन के इंजन से सटी एक बोगी पटरी से उतरी।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दानापुर रेल मंडल के डीआरएम ने बताया कि इंजन से सटी एक बोगी के चार पहिये पटरी से उतर गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दी और स्थानीय स्टेशन से लेकर दानापुर कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। बक्सर के साथ ही दानापुर से भी रेलवे की टीम डुमरांव पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह बुधवार को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रघुनाथपुर में पटरी से उतर गई थी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना में 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

New Delhi : गोयल ने कनाडा दौरे में मजबूत आर्थिक संबंधों, सीईपीए वार्ता पर दिया जोर

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कनाडा की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा संपन्न की, जिसका...

Explore our articles