
पांडुआ : (Pandua) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की जीत का दावा करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बेहद अच्छा है और भाजपा चुनाव जीतने जा रही है। पश्चिम बंगाल के पांडुआ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कथित टीएमसी सिंडिकेट (TMC syndicate) को चेतावनी दी। सरमा ने कहा कि 29 तारीख से पहले सरेंडर कर दें, नहीं तो बाद में जेल जाना पड़ेगा।


