spot_img

Pali : खेत में बने कमरे में फंदे पर लटकते मिले युवक-युवती के शव

पाली : जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र में मोरखा गांव के निकट नदी किनारे नोकरा बेरा पर बने एक खेत के कमरे में युवक-युवती के शव फंदे पर लटकते मिले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाली से एमओबी टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों मृतक कौन हैं, इसका पुलिस पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र 20 साल से कम है। लड़की नाबालिग है।

दो शव लटके होने की सूचना पर एएसआई ईश्वर सिंह राणावत थाने के स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल के आस-पास से ग्रामीणों को हटाया। उनकी सूचना पर पाली से एमओबी टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। दोनों युवक-युवती कौन है, यहां खेत पर कब और कैसे आए, इसको लेकर पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों युवक व युवती में प्रेम प्रसंग होने और परिवार के शादी नहीं करने के डर के कारण साथ में आत्महत्या करने के एंगल से भी जांच कर रही है। दोनों मृतकों की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles